बदायूँ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी योगेश कुमार सिंह (24 साल) ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने एक दिन पहले ही रामपुर जिले में सिपाही भर्ती के लिए पेपर दियाd था। जहां युवक का पेपर खराब हुआ। इसी के चलते युवक ने सुसाइड किया है। जब कमरे पर साथी ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सैदपुर मंझा निवासी योगेश पुत्र अजयपाल यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव फरीदपुर में कमरे पर मिला। जहां कमरे में दूसरे साथियों ने उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फरीदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी है। बताया गया कि युवक पिछले पांच साल से पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहा था। साल 2023 की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दी, लेकिन वह स्थगित हो गई। अब पुलिस भर्ती परीक्षा का दोाबरा से आयोजन चल रहा है। 24 अगस्त को योगेश ने रामपुर जिले में परीक्षा दी थी। जहां उसका पेपर खराब हुआ। इसी के चलते युवक ने सुसाइड किया है। युवक की मौत की जानकारी पर परिजन भी सदमें में है। सीओ फरीदपुर गौरव सिंह का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पता चला कि युवक ने एक दिन पहले सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी। पुलिस पूरे मामल में जांच कर रही है। फंदे पर पुलिस को शव लटका मिला था। पूरे मामले में पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई कर रही है।