बदायूँ। द ब्लॉसम स्कूल में विश्वधारा, महावतार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण एवं राधिका के अवतार में विद्यालय में सज कर आए एवं विद्यालय के वातावरण को अद्वितीय बनाया। इस अवसर पर कक्षा NC से UKG के विद्यार्थियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई ।जिसमें कक्षा NC से शिवांश साहू ( श्री कृष्ण जी) प्रथम एवं एरिका चौधरी ( राधा जी) द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा LKG से अनन्या ( श्री कृष्ण जी) प्रथम एवं ट्विंकल ( राधा जी) द्वितीय पुरस्कार से नबाजी गई। कक्षा UKG से अश्विन प्रथम एवं परी द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित हुए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।