सभी लोग जल बचाकर पृथ्वी का उपकार करें : अनिल: वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मानव सेवा क्लब ने किया सम्मान

WhatsApp-Image-2024-08-23-at-19.50.28
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में समाजसेवी इं. अंगन लाल गुप्ता, महेश मेहरोत्रा और अविनाश चंद्र ने एस.आर. एम. एस. के ऑर्गैन्स विभाग के प्रभारी चिकित्सक को अपने देहदान के शपथ पत्र सौंपे और मृत्यु के उपरांत देहदान करने की शपथ ली। जिन्हें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार और सी एस अंकित अग्रवाल ने सम्मानित किया। हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. एम.एस. बासु, ने सभी से समाज की सेवा करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल ने सभी लोगो से जल बचाकर पृथ्वी पर उपकार करने की बात कही। अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनके वाटर पार्क में गंदे पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाती। जल को रिसाइकिल के उसका खेती में उपयोग होता है। यही बात महेश मल्होत्रा ने भी दोहराई जिसका अंगन लाल गुप्ता ने भी समर्थन कर कहा की उन्होंने भी अपने घर पर बारिश के पानी को भी व्यर्थ नहीं जाने की व्यवस्था की हुई है। सुरेश बाबू मिश्र ने महर्षि दाधीच को सबसे बड़ा समाजसेवी बताय रोटरी भवन में स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का प्रारंभ रीता सक्सेना की सरस्वती वंदना से हुआ। वंदेमातरम शकुन सक्सेना, विजया सिंह, रश्मि सक्सेना ने किया। अरुणा सिन्हा ने क्लब का आव्हान गीत किया। सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। क्लब परिवार में चार नए सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता दिलाई गई जिसमें यतीन्द्र शर्मा, राजेश प्रकाश, विनय सक्सेना और संदीप अग्रवाल हैं। मेम्बरशिप डेवलपमेंट एवार्ड ए. एस. अग्रवाल और मुकेश सक्सेना को दिया गया। सभी का आभार सीएस अंकित अग्रवाल ने व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येन्द्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, नरेश मालिक, रीता सक्सेना, हेमंत शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, जसवंत सिंह भाकुनी, जी. एस. मेहरा, जितेन्द्र सक्सेना, हर्ष अग्रवाल अशोक अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights