राजीव गांधी की 88 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने 101 तुलसी वृक्ष बांटे
बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर चल रहे राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान का आज समापन किया गया। इस अवसर पर परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्टी की गई। जिसके उपरांत गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर वृक्षारोपण किया गया एवं तुलसी के 101 वृक्ष वितरण किये गए। मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप रहे। गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा 21 मई 1991 को काल के क्रूर हाथों ने राजीव गांधीजी को हम से छीन लिया था। नियति ने उन्हें बहुत कम समय दिया, लेकिन एक जननेता और प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकासपथ पर ले जाकर राष्ट्रीय क्षितिज में उन्होंने भारत को जो पहचान व ऊंचाई दिलाई, वह इतिहास के पन्नों में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है।

उन्होंने भारत को आधुनिक, खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा याद करना जरूरी है कि राजीव गांधी ने मर्मान्तक क्षणों में देश की बागडोर थामी थी। समूचा देश श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर शोक में डूब हुआ था। इन जटिल हालातों में भी बिना विचलित हुए राजीव जी ने चुनौतीपूर्ण दायित्व को बड़ी सूझबूझ के साथ संभाला था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा याद करना जरूरी है कि राजीव गांधी ने मर्मान्तक क्षणों में देश की बागडोर थामी थी। समूचा देश श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर शोक में डूब हुआ था। इन जटिल हालातों में भी बिना विचलित हुए राजीव जी ने चुनौतीपूर्ण दायित्व को बड़ी सूझबूझ के साथ संभाला था। इस अवसर पर संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबू चौधरी, फरहान हुसैन, सर्वेश, श्याम सिंह, मोरपाल प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ओमप्रकाश प्रजापति, उमेन्द्र शंखधार, अध्यक्ष जिला सेवादल संजीव यादव, राहुल शर्मा, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।













































































