नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने 108 शिवलिगो पर पृथक-पृथक रुद्धाभिषेक किया

WhatsApp-Image-2024-08-19-at-13.49.45-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अन्तिम सातवें चरण में सोमवार को पूर्व दिशा में स्थापित बाबा पशुपतिनाथ मन्दिर पर रुद्धाभिषेक, नाग पूजन व शिव श्रंगार किया गया। समी शिव भक्तों ने मन्दिर में स्थापित 108 शिवलिगो पर पृथक-पृथक रुद्धाभिषेक किया। सेठ गिरधारीलाल मन्दिर श्यामगंज पर समिति के अनुप अग्रवाल के नेतृत्व में गणेश पूजन व शिव स्तुति का पाठ कराया गया। शंखनाद के वाद माथे पर त्रिपुण्ड यात्रा में शामिल हुए।लगाये सभी शिवभक्तो ने गंगाजली व नन्दी ध्वज लेकर सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे जलाभिषेक यात्रा प्रारम्भ होकर श्यामगंज से शहदाना, पुराना शहर, जगतपुर चौकी, यूनिवर्सिटी होते हुए बाबा पशुपति नाथ मन्दिर पहुँचे। हिन्दू समाजिक संगठनोंद्वारा चौराहो पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गयी। परम्परागत मंत्रोच्चार के साथ पण्डित आशुतोष शर्मा ने रुद्वाभिषेक आरम्भ किया। सभी शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक के बाद शिव स्तुति की गयी।
पुष्प वर्षा में आध्यात्म संस्था, गिरिराज सेवा समिति, महिला स्वास्थ सेवा, युवा जन सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति, हिन्दू समाज कल्याण समिति, आदि में चौराहो पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया लोग घरो से निकलकर त्रिकालदर्शी भोले नाथ सिंहासन पर फूल बरसाकर हर हर शंभू, सासो की माला पे सिमरू मैं शिव का नाम, मधुर संगीत व बम बम भोले, जय महाकाल, हर हर महादेव जयघोष के साथ भक्त भक्ति में मगन होकर बाबा पशुपति नाथ पहुँचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शोभायात्रा में शामिल ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, दया अग्रवाल, मीरा देवल, नूतन देवल मिनी शर्मा, राजीव शर्मा, सौनाली अग्रवाल, मीना देवी, शोभित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, लाल मन दास, ब्रिजेश, जितेन्द्र प्रवीन अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, मुकेश पाण्डेय, विवक श्रीवास्तव, अंकुर, तीरथ राम, रोहित अग्रवाल, तुषार अगवाल, गंगाराम्, कपिल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
नाथनगरी जलाभिषेक समिति द्वारा त्रिवटीनाथ मन्दिर को सजवाया गया एवं शहर में विभिन्न जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights