उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों पर आरएसी ने की बड़ी बैठक

WhatsApp-Image-2024-08-18-at-17.04.12
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। मरकज़े अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ में 106वें उर्स-ए-आला हज़रत के साथ-साथ उर्स- ए- अमीन -ए-शरीअत की तैयारियों के सिलसिले में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी की बड़ी बैठक में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज़ायरीन की ख़िदमत और उर्स की व्यवस्था के लिए बनाई गई वॉलन्टीयर्स की टीमों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी। उन्होंने जनसुविधा से जुड़े सभी विभागों को ज्ञापन सौंपकर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पर ज़ोर दिया।
बैठक की शुरुआत हाफ़िज इमरान रज़ा बरकाती ने कलाम-ए-पाक की तिलावत से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा कि दरगाह और उर्स स्थलों तक आने-जाने के रास्ते, बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अस्थायी शौचालय, हैन्डपंप, रेलवे टिकट खिड़िकियों की व्यवस्था पर आला अफसरों को ख़ुद नज़र रखनी चाहिए। उन्होंने आरएसी के वॉलंटीयर्स को ताकीद की कि वो सभी विभागों के कामों में सहयोग करें। नबीरा-ए-आला हज़रत ने कहा कि आला हज़रत के मेहमानों का हम सब पर पूरा हक़ है इसलिए हमारा फ़र्ज़ है कि हम उनकी हर सहूलत का ख़्याल रखें। उनके आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने से लेकर उनकी सुरक्षा तक में हमें अपनी ज़िम्मेदारी निभानी है। बैठक के आख़िर में हज़रत अदनान मियाँ साहब ने दुआ फ़रमाई। इस मौके पर मुफ़्ती उमर रज़ा, हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती, मुशाहिद रफ़त, अब्दुल लतीफ़ क़ुरैशी, रबज अली साजू, राजू बाबा, हनीफ़ अज़हरी, सईद सिब्तैनी, मोहम्मद जुनैद, मुफ़्ती इमरान रज़ा, मुफ़्ती मुजीब रज़ा, मौलाना सुहेल रज़ा अमजदी, मौलाना अबरार रज़ा, मौलाना नदीम फ़ारूक़ी, मौलाना नईम, मौलाना साजिद रज़ा, मौलाना सद्दाम रज़ा, मौलाना मुसाहिब रज़ा, मौलाना हसन रज़ा, मौलाना शाहिद रज़ा, मौलाना ताज रज़ा, मौलाना ज़ीशान मख़दूमी, मौलाना तालिब रज़ा, मौलाना लियाक़त रज़ा, मौलाना सय्यद सफ़दर रज़ा, मौलाना सय्यद तौक़ीर रज़ा, मौलाना निज़ाम अख़्तर नूरी, मौलाना अज़हर रज़ा, मौलाना साजिद, हाफ़िज़ ज़ाहिद, मौलाना मोहम्मद रज़ा, मौलाना शाहिद नबी, हाफ़िज़ आरिफ़ रज़ा, मौलाना नईम, शायरे इस्लाम फ़हीम अख़्तर, आज़म तहसीनी, ग़ुलाम ग़ौस ग़ज़ाली, मीर हसन, गुलफ़ाम रज़ा हस्सानी, इमरान रज़ा, हाफिज अब्दुल हलीम खान शाहबाज़ रज़ा, इशरत रज़ा, मुज़फ़्फ़र अली, मोहम्मद चाँद, आरिफ़ रज़ा, यासीन गद्दी, राशिद रज़ा, समीर रज़ा, सलमान रज़ा, रिज़वान रज़ा, इशाक़त अल्वी, अज़हर रज़ा, रेहान अल्वी, समीरउद्दीन, नसीम रज़ा, आफ़ताब हुसैन, इश्तयाक़ हुसैन, सय्यद रिज़वान रज़ा, फ़ुरक़ान रज़ा, काशिफ़ रज़ा, मुईद रज़ा, शानू रज़ा, उवैस ख़ाँ, मोहम्मद अतहर, डॉ. साजिद, डॉ. कामरान, डॉ. मुख़्तार, अशहर ख़ाँ, अहद ख़ाँ, रिज़वान रज़ा, फ़रदीन रज़ा, इंज़माम रज़ा, आसिफ़ रज़ा, गुलफ़ाम रज़ा, ज़ुबैर रज़ा, अशरफ़ रज़ा, मोहम्मद यूसुफ़, अज़ीज़ रज़ा, फ़रमूद, सरताज रज़ा, सलमान रज़ा, नाज़िर रज़ा, ग़ुलाम मुस्तफ़ा, बब्लू अंसारी, फ़हीम ख़ाँ, दानिश रज़ा, फ़रहाद रज़ा, मोहम्मद अहमद, ताहिर रज़ा, सय्यद नासिर अली, तुफ़ैल रज़ा, मोहम्मद वारिस अफ़ज़ल रज़ा सहित कई ख़ानक़ाहों के सज्जादा, मस्जिदों के इमाम और बड़ी तादाद में आरएसी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights