सोशल आउटरीच कांग्रेस ने न्याय पेटिका को लॉन्च किया,पदाधिकारियों का किया स्वागत

WhatsApp-Image-2024-08-17-at-19.15.17-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सोशल आउटरीच कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस जनों ने उपजा प्रेस क्लब में स्वागत समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने इस स्वागत समारोह में बोलते हुये कहा कि सोशल आउटरीच कांग्रेस की स्थापना राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर की गयी है इसमें मुख्य रूप से समाज के सबसे निचले स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को बताकर उनकों कांग्रेस से जोडना है। नेहा पाण्डेय, प्रदेश महासचिव, एवं प्रभारी बरेली/ बदायूँ ने इस अवसर पर न्याय पेटिका को लॉन्च किया, जिससे पूरे शहर में जगह-जगह पर पेटिका लगाई जायेगी। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रविन्द्र सहारा एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश संयोजक विक्रम पाण्डेय द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गयी है, उसको बरेली मण्डल में अनुशासित तरीके से कियान्वित करके जन-जन तक राहुल गाँधी के विचारों को पहुँचना मुख्य उद्देश्य रहेगा। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बरेली शहर में कांग्रेस दिलायेगी न्याय कार्यक्रम के अन्र्तगत जगह-जगह न्याय पेटिका लगाई जायेंगी। नेहा पाण्डेय, प्रदेश महासचिव, एवं प्रभारी बरेली/ बदायूँ ने आज इस अवसर परं कांग्रेस दिलायेगी न्याय कार्यकम के अंतर्गत बरेली में न्याय पेटिका को लॉन्च किया, जिससे पूरे शहर में जगह-जगह पर पेटिका लगाया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इन न्याय पेटिका में जनता जिन्हें शासन प्रशासन से न्याय नहीं मिल रहा है वह अपनी शिकायत इस पेटिका में डाल सकते है, जिससे सोशल आरटरीच के प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा समस्या का समाधान कराकर जनता को न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेन्द्र पाल गंगवार, पूर्व विधायक, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, रामदेव पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष, चौधरी असलम मियों, पूर्व सचिव, उप्र कासिम कशमीरी, डा चारू मेहरोत्रा, प्रो अलाउद्दीन खान, दिनेश दद्दा, जिला प्रवक्ता, राजेन्द्र सागर, डा केबी त्रिपाठी, जकीर खान, एडवोकेट, डा अतीक अहमद अब्बासी, प्रदेश सचिव , अफसार खान, जिलाध्यक्ष, सो आ कांग्रेस, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, उमेश आर्य, मनोज शर्मा, एडवोकेट, अफरोज खान, अन्जना अग्रवाल, कोपल राना, चन्द्र केश यादव, सुनील कुमार, प्रभातगिरि गोस्वामी, आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राफिया शबनम ने किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights