मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या गन्ना के खेत में मिला शव

August 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भुता क्षेत्र में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शनिवार को युवक का शव गन्ना के खेत के पास पड़ा मिला। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर भुता थाना प्रभारी और एसपी दक्षिण मानुष मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव पहरापुरा निवासी 28 वर्षीय पवन खेती करता था। पवन के चचेरे भाई धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले दोस्त राजीव और विजेंद्र पटेल व पड़ोसी गांव दासपुर निवासी विनोद शुक्रवार शाम पवन को घर से बुलाकर बाइक पर ले गए थे। उसके बाद पवन रात में घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आया। रात भर पवन का पता नहीं चला। शनिवार सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पवन का शव देखा तो इसकी सूचना परिवार को मिली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से कहा कि पवन की कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में पुलिस दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है। पवन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। घटना के बाद से तीनों दोस्त फरार है। पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है। ईंट से पवन का सिर कुचलकर हत्या की गई है। सिर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। बरेली से फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एसपी साउथ मानुष पारीक और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने बताया कि पवन के तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights