छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार के तरीके

WhatsApp Image 2026-02-24 at 7.51.26 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। दैवीय आपदा आने पर घायल नागरिकों को बचाना व उन्हें प्राथमिक उपचार देना जन हानि कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। नागरिक सुरक्षा कोर इसी का प्रशिक्षण देता है ताकि आपदा आने पर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर बिना घबराये बचाया जा सके। यह बात नागरिक सुरक्षा कोर के सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय शिविर में लगभग 70 छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए कही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को मानवीय बैसाखी बनाकर घायलों को उपचार स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने के अनेक तरीके बताये। छात्राओं ने सिंगल हैंडशीट,टू हैंडशीट, थ्री हैंडशीट, फोर हैंडशीट बनाकर घायलों को उपचार के लिए पहुंचाना सीखा। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने कंबल व बांस की मदद से स्ट्रेचर बनाकर घायलों को निकालना भी सीखा। प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण में हिना,कीर्ति पाल,ताइबा बी,श्वेता, प्रयांकी मिश्रा, जिया,कनक, ममता, गौरी शर्मा, काजल, अलीना,इरम, अंजलि शर्मा, रिधिमा मल्होत्रा, समीक्षा सिंह,राशी,अदिति शर्मा,ज्योती भारती, रीतू शर्मा, कोमल प्रजापति,उत्तरी कुमार आदि ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार शर्मा,स्टाफ आफीसर आलोक शंखधर, डिप्टी पोस्ट वार्डन ओम प्रकाश व दीपांश दीप, राष्ट्रीय सेवायोजना अधिकारी डा.प्रीती सिंह तथा डा.अनीता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights