बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की देवरनिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को अवैध तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 4 बजे ग्राम वसुपुरा फाटक के पास से उवैस पुत्र यासीन निवासी ग्राम गुनाहट्टू को एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। इसके बाद सुबह 5:13 बजे कस्बा देवरनिया में गुलाबनगर रोड से आरिफ पुत्र मो. उमर को एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना देवरनिया में पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तमंचे शौक और सुरक्षा के लिए रखते थे। पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।