बदायूँ में निजी डॉक्टरों की 24 घण्टे की हड़ताल,सभी नर्सिग होम बंद
बदायूँ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आज बदायूँ क्लब में बैठक हुई। इसमे कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए शोक औऱ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ इत्तेहाद आलम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 अगस्त को आरजी आर मेडिकल कालेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर की गैंग रेप के बाद वीभत्स हत्या कर दी गई। यह घटना बहुत ही दुःखद औऱ चिंतनीय है। हत्यारोपियों दरिंदो को फांसी की सजा दी जाए। इस घटना के विरोध में औऱ सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को आज सुबह 06 बजे से कल सुबह 06 बजे तक 24 घण्टे की हड़ताल है। सभी निजी चिकित्सक 24 घण्टे की हड़ताल पर है। सभी नर्सिंग होम,क्लिनिक,प्राइवेट अस्पताल बन्द रहेंगे। इमरजेंसी सेवा छोड़कर सभी चिकित्सीय सेवाएं बन्द रहेगी। आईएमए के डा रविन्द्र सिंह, डॉ आदित्य हरी गुप्ता,अनुराग रायजादा, डॉ अरिहंत जैन ने कहा सभी डॉक्टरों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। महिला ट्रेनी डॉक्टर के हत्यारोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बैठक में कोलकाता की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये ।डा. अनिवृद्ध सिंह ने इस घटना को निर्भया कांड से भी क्रूर बताया और अपना आक्रोश प्रकट किया।

बैठक में डा. इत्तेहाद आलम,डा. अनिरुद सिंह,डा. रमिन्दर सिंह,डा. आर के अग्रवाल,डा कुमार वास,डा. मृदुला गोविल,डा. चक्रेश गुप्ता,डा आदित्य हरी गुप्ता,डा. डी वी शाक्य डा. अशोक कुमाて डा. वागीश वाष्र्णप,डा. तनमय रस्तोगी,डा. अनुराग रायजादे,डा. वैभव विजय गप्ता,डा. सुरेश चन्द्र नौगरिया,डा. S.H. गेगवेल,डा. बी. आर गुप्ता डा. शरद कुमार गुप्ता,डा. अरिहन्त जैन,डा आर. सी. गप्ता,डा. नील कमल,अनमोल राज गुप्ता,डा. अजीत पाल सिंह,डॉअब्दुल कय्युम डा. सीमा सरन,डा. रितुष चन्द्रा डा. सुनीती गुप्ता,सुरत चन्द्र गुप्ता,डॉ पारुल गुप्ता,डा. सुजोय तोमर डा. शान्तनु तोमर,डा. हिरा आलम डा. शारिक जनान,आनन्द हरी गुप्ता डा. चित्रांश सक्सेना,डा. दीपक गप्ता दा. अब्दुल अमन आजाद डा. चक्रेश जैन,डा. मेजर एस के गुप्ता,डॉ शरद गुप्ता, डॉ नूर हल हसन,डॉ आर के अग्रवाल,डॉ आरके अरोड़ा आदि मौजूद रहे।













































































