बरेली। राष्ट्रीय संघर्स समिति बरेली मंडल की मासिक बैठक ए के अरोरा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में पुराने बस स्टैंड, बरेली पर दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुई। बैठक मे बरेली, बदायूं,पीलीभीत, शाजहाँपुर के रोडवेज,यूपी एग्रो,चीनी मिल,रबर फैक्ट्री आदि संगठित क्षेत्र के सदस्यों ने भाग लिया। आर एस गुप्ता सदस्य संख्या बढ़ाने ब सदस्यता शुल्क जमा करने का विशेष अनुरोध किया गया। चिरंजीव गौड़ ने एक मीडिया प्रभारी, विज्ञापन, प्रसार, प्रचार हेतु एक सदस्य को मनोनीत करने का सुझाव दिया गया। जेपी मेहरोत्रा ने सदस्यों को निराश न होने और अधिक जोश से संगठन हित मे पेंशन हेतु चार सुत्रीय माँग 7500/- महँगाई भत्ता सहित, पति-पत्नी को निःशुल्क इलाज ब अन्य मांगों का जोरदार समर्थन किया। सभा मे सर्ब श्री एस के जोहरी कैलाश नाथ, शिषु पाल सिंह, राकेश गुप्ता, वेदपाल, ओ पी शर्मा, उमेश चंद्र जोहरी, महेश कुमार अग्रवाल, गंगा प्रसाद लोधी, नरेंद्र प्रकाश सक्सेना, राजेन्द्र प्रसाद, बी एस मिश्रा आर के मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, सुशील अग्रवाल, आर एन अग्निहोत्री, सुरेश दीक्षित आदि सदस्यों ने सभा को सम्बोधित किया।सभा का संचालन राम प्रकाश शर्मा ने किया। मण्डल अध्यक्ष अरोरा जी द्वारा सभी साथियों का आभार प्रकट किया गया साथ मे शुगर मिल पीलीभीत से आए पहली बार सदस्यों को धन्यवाद एब आभार प्रकट किया गया और सभी साथियों से मिलजुल कर संघर्स करने का आव्हान किया गया।