मदर एथीना स्कूल में ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ हुई,बच्चों का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2024-08-16-at-6.33.22-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-प्लेगु्रप से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय था – ‘विविधताओं का देश भारत’। जिसमें प्रतिभाग करते हुए बच्चे विविध राज्यों की परंपरागत वेशभूषा में सजकर आये जो कि बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक लग रहे थे। अधिकांश बच्चे भारत के लोकप्रिय महापुरुषों एवं वीर सैनिकों की वेशभूषा में भी सजकर उन्हीं का प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों को अभिप्रेरित कर रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रतियोगिता में कक्षा-1 (स) से कैवला, कक्षा-2 (ब) से अक्षय वर्मा, कक्षा-3 (ब) अराध्या गुप्ता, कक्षा-4 (ब) अपूर्वा मिश्रा, कक्षा-5 (ब) अनन्या मिश्रा, कक्षा-6 (ग) हेमंत कुमारी, कक्षा-7 (अ) योग्य राठौर और कक्षा-8 (ब) साक्षी यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपने देश की विविध संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, रहन-सहन के विषय में जानकर उसकी विशिष्टता से परिचित व प्रेरित होते है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights