बरेली । खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियाँ नियाज़ी साहब का जन्म 19 जून 1958 को बरेली के मोहल्ला ख़्वाजा क़ुतुब में हुआ था,वह पूर्व सज्जादानशीन हसनी मियाँ नियाज़ी के भाई और मौजूदा सज्जादानशीन मेंहदी मियाँ नियाज़ी के चाचा हैं, पूरे शहर के लोगों में उनका बड़ा महत्व था उनको लोग मानते थे,मुस्लिम धर्म गुरु के साथ साथ समाजसेवी भी थे,उन्होंने अमन भाईचारे के लिये हमेशा शासन प्रशासन का सहयोग किया।आज शाम 7 बजकर 35 मिनट पर उनकी तबीयत अचानक उस टाइम बिगड़ी जब वह उर्स की महफ़िल में थे फिर घर पर ही उनकाइन्तेक़ाल हो गया। बुधवार को बाद नमाज़े जोहर ख़्वाजा कुतुब स्थित बीबी शाह गरीब नवाज़ में उनको सुपुर्द ए खाक़ किया जाएगा।