बदायूँ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर नेहरू चौक, खैराती चौक, छः सड़का, लबेला चौक, लाबेला चौक से भारतीय स्टेट बैंक होते हुए नगर पालिका पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रोंओ ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और तिरंगे के सम्मान में जमकर नारेबाजी की। तिरंगा यात्रा में सभासदगण वाहिद अली, मुशाईद, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनिता जैन, रूबीना, प्रज्ञा पांडे, हिना, सबा खानन, प्रियंका, रूपाली, कुमारी गीता, नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारीगण मोहम्मद तैयब, केशव गंगवार, राजीव मलिक, खालिद अली खान, सचिन सक्सेनाआदि लोग मौजूद रहे।