दातागंज के ब्लूमिंगड़ेल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2024-08-14-at-14.51.02-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में शिशु-वेश विन्यास का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमे स्वतंत्रता सेनानियों के पारंपरिक परिधानों में सजे हुए छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। देशभक्ति वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कहा आज के बच्चे कल के देश का भविष्य हैं।इसलिए इनके अन्दर देशभक्ति की भावना पैदा करना हम सब की जिम्मेदारी है।बड़े होकर यही बच्चे विभिन्न पदों पर जाकर देश की सेवा करेंगे साथ ही अपना और अपने विद्यालय का तथा अपने परिवार का मान-सम्मान बढाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में रास्ट्रपिता महात्मा गाँधी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित राम प्रसाद विस्मिल, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव कुमार, अशफाक उल्लाह खां तथा रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेको स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सजे हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने अपने किरदार के अनुरूप सम्बंधित क्रांतिकारी के उदघोष वाक्य बोलकर अपना परिचय दिया ।इस मौके पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से तथा रंग-बिरंगे पेपरों से कक्ष भी सजाये गए कार्यक्रम में अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता, स्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता दुर्गेश झा सहित विद्यालय की सभी अध्यापिकाए और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights