बदायूं। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह के आवाहन पर राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सलारपुर के ग्राम फरीदपुर चंदौरा में ब्लॉक सलारपुर के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश खान एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष आमिर द्वारा फरीदपुर चंदौरा में वृक्षारोपण किया ।इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष आमिर ने कहा कि जलवायु के लिए और हमारे जीवन के लिए वृक्ष अत्यंत उपयोगी हैं और इस ऋतु में हम जितने भी वृक्ष लगाएंगे वह हमको सभी को जीवन देने वाले होंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर मोरध्वज ,श्री प्रकाश ,रामपाल ,सुरेश सिंह आर्य आदि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।