खतना के दौरान गलत नस कटने से मासूम की मौत

WhatsApp-Image-2024-08-13-at-19.33.37
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में डेढ़ महीने के बच्चे की खतना के दौरान गलत नस कटने से बच्चे की मौत हो गई। परिवार की खुशिया मातम में बदल गईं। बच्चे के परिवार वालों ने खतना करने वाले नाई के खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना फतेहगंज पूर्वी के शिवपुरी रथैनी निवासी वाजिद के डेढ़ महीने के बेटे मोहम्मद शिफान की रविवार को मुसलमानी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। उन लोगों ने बेटे की मुसलमानी कराने के लिए ग्राम टिसूआ से कवीर नाम के नाई को बुलाया था। बताया जा रहा है सुबह ११ बजे मुसलमानी की तैयारी की जा रही थी। कवीर ने जैसे ही बच्चे का खतना किया। उसकी गलत नस कटने से खून बहने लगा। बच्चे का ज्यादा खून बहने से उसने शाम सात बजे दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से अचानक परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मुसलमानी की खुशिया मातम में बदल गईं। परिवार वालों ने थाना फरीदपुर में आरोपी कवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगर बता देता परिवार वालों को सही बात बच सकती थी बच्चे की जान परिवार वालों ने बताया खतना करने के दौरान कवीर ने बच्चे की गलत नस काट दी। यह बात वह जानता था। लेकिन उसने परिवार को इस बारे में नहीं बताया। परिवार वाले समझे की कुछ देर में ब्लडिंग रूक जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह धोखे में रहे। अगर उन्हें पता होता कि बच्चे की गलत नस कट गई है तो वह उसे अस्पताल ले जाते। जिससे उसकी जान बच सकती थी। एसपी दक्षिण मानुष पारीक का कहना है कि आरोपी नाई कबीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights