गायन,पीपीटी प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता ,लड़कियों के लिए हेल्थ हाइजीन का सेमिनार

WhatsApp-Image-2024-08-12-at-13.29.34
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शनिवार को जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच में दो प्रतियोगिताएं और एक सेमिनार आयोजित हुआ।
शहर की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लतिका अग्रवाल और डॉक्टर अर्चना अग्रवाल ने विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को विभिन्न स्वास्थ्य मामलों, मेंस्ट्रुअल हेल्थ और सर्वाइकल कैंसर से जुड़े मिथकों और सच्चाई से अवगत कराया। प्रश्नोत्तर राउंड में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं के समुचित उत्तर भी प्राप्त किए। इससे पहले विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली और प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत ने दोनों चिकित्सकों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय में कक्षा 4 व 5 के लिए गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक रजनीश त्रिवेदी और करिश्मा झा रहे। विभिन्न उप शास्त्रीय और देशभक्ति गीतों के माध्यम से छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन प्रतियोगिता में समृद्धि शर्मा ने प्रथम, अथर्व बंसल ने द्वितीय और आरिणी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए पीपीटी प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आयोजित हुआ। बरमूडा ट्राइएंगल, ई कॉमर्स, थ्री डी मैन्युफैक्चरिंग और स्वचालित वाहन: भविष्य की किरण आदि टॉपिक्स पर विद्यार्थियों ने कक्षा एवम वर्गवार अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में कक्षा 11 सी 1 का दल विजेता और कक्षा 11 ए का दल उप विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक अनिल भालोठिया, सुधांशु पाठक और नितिन सक्सेना रहे।
सेमिनार और प्रतियोगिताओं का संचालन सोबिया खान और शिवांगी अग्रवाल ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights