सपा ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

WhatsApp-Image-2024-08-10-at-17.32.44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सपा कार्यालय पर शनिवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती मनाकर उनको याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ज़िलाअध्यक्ष अनिल पटेल व महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर सपा नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि “फूलन देवी का जन्‍म 10 अगस्त 1963 को यूपी के जालौन के घूरा का पुरवा में मल्‍लाह परिवार में हुआ था बचपन में संपत्ति को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने फूलन देवी को ‘दस्यु रानी’बनने को मजबूर कर दिया था कहा जाता है कि फूलन देवी की शादी 10 साल की उम्र में ही कर दी गई थी, वह भी 30 साल उम्रदराज लड़के से इसके बाद उसके चाचा ने सारी जमीन हड़प ली थी शादी के बाद जब फूलन देवी की सेहत खराब हुई तो वो मायके लौट आईं। वहीं, उनके पति ने दूसरी शादी कर ली इसके बाद चाचा से बदला लेने का सोचा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बहुत कम उम्र में ही फूलन देवी को अगवा कर उनके साथ बालात्‍कार किया जैसा घृणित काम किया गया इसके बाद फूलन देवी ने हथियार उठाने का फैसला कर लिया और डाकुओं के गिरोह में शामिल हो गईं। और बागी बनकर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बंदूक उठा ली। बाद में “फूलन देवी ने 1983 में आत्‍मसर्पण किया। इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा उन पर डकैती, अपहरण और हत्‍या समेत कुल 38 आरोप थे वह 11 साल जेल में रहीं, लेकिन 1994 में जब नेता जी मुलायम सिंह यादव उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री थे तो उन्‍होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए फूलन देवी पर लगे सारे आरोप वापस ले लिए और बिना मुकदमा चलाए उन्‍हें जेल से रिहा कर दिया। हालांकि इस फैसले का बहुत विरोध भी हुआ लेकिन मुलायम सिंह यादव का यह फैसला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ तकरीबन दो दशक बाद फूलन देवी की कहानी लिखते हुए न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने एक लेख में मुलायम सिंह यादव के उस फैसले को बहुत गरिमा और आदर के साथ पेश किया उन्होंने बताया कि 1994 में जेल से रिहाई के बाद मुलायम सिंह यादव फूलन देवी को राजनीति में लेकर आए और समाजवादी पार्टी के टिकट से उन्‍होंने मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ा और दो बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची।  एक गरीब, वंचित दलित परिवार में जन्‍मी, 8 – 10 साल की कम उम्र में ब्‍याह दी गई, आजीवन वीभत्‍स हिंसा, अपराध और अन्‍याय का शिकार हुई एक स्‍त्री को मुलायम सिंह यादव ने जेल की अंधेरी नाउम्‍मीद दुनिया से निकालकर ढेरों वंचित, सताई हुई औरतों की आंखों की रौशनी बना दिया और सम्मान से जीने का एक अवसर दिया। इस अवसर पर बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, महानगर सपा के उपाध्यक्ष राजेश मौर्या व समयुन खान, जितेंद्र मुंडे, असलम खान, नवीन कश्यप,नाजिम कुरैशी, संजीव कश्यप,द्रोण कश्यप, विशाल कश्यप, टीकाराम कश्यप, एजाज अहमद, मोहसिन खान, इजराफ़िल खान, आदित्य कुमार, रेहान अंसारी, गोपाल कश्यप आदि प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights