एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में “काकोरी ट्रेन एक्शन” की विद्यार्थियों को वीडियो दिखाई,प्रदर्शनी लगी

WhatsApp-Image-2024-08-09-at-16.32.12-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में “काकोरी ट्रेन एक्शन” के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विद्यार्थी को काकोरी कांड से संबंधित वीडियो दिखाया गया इस वीडियो में किस तरह क्रांतिकारियों ने 09 अगस्त 1925 को काकोरी कांड का अंजाम कैसे दिया, उसको दर्शाया गया है। उनके द्वारा योजना बनाने से लेकर अंजाम देने तक की तथा क्रांतिकारियों के गिरफ्तार होने तक की घटना को बताया गया है। यह डकैती क्रंतिकारी संगठन द्वारा आयोजित की गई थी। हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन का गठन राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व मंे किया गया और इसका समर्थन अशफाक उल्ला खान, राजेन्द्र लाहिड़ी, चन्द्र शेखर आजाद, सचिंद्र बख्शी, केशव चक्रवती, मुरारी लाल खन्ना, बनवारी लाल, मुकुन्दी लाल गुप्ता और मन्मथनाथ गुप्ता ने किया। इसका उद्देश्य अंग्रेजी खजाने को लूटकर, उस धन से हथियार खरीदना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही रोलेट एक्ट, जलियांवाला बाग, असहयोग आंदोलन, चोरी-चौरा कांड, साल्ट विल आदि अनेक घटनाओं की जानकारी वीडियो के माध्यम से छात्रों को दी गई। विद्यार्थियों के प्रशासनिक कक्ष में इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें काकोरी ट्रेन एक्शन को चित्रों व विस्तृत जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया। इसमें जोगेन्द्र नाथ चटर्जी रामनाथ पांड़े, राजकुमार सिंह व उपर्युक्त वर्णित क्रंतिकारियों को दर्शाया गया। इसमें क्रंातिकारियों के हस्ताक्षर को भी दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए ज्ञान प्राप्त करने के लिए बहुत कुछ था। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने इस प्रदर्शनी में सम्मिलित सामग्री के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के साथ-साथ क्रांतिकारियों से अवगत कराना है। विद्यालय के प्रबंधतत्र तथा प्रधानाचार्य ने प्रदर्शनी को विद्यार्थियों को उपयोगी बताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights