वेद कथा का द्वितीय दिवस “भगवान चाहते हैं कि हम विनम्र बने रहें”: आचार्य संजीव

WhatsApp-Image-2024-08-09-at-16.30.45
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। यज्ञतीर्थ गुधनी में चल रहे वेद कथा के द्वितीय दिवस वेद कथा का आचार्य संजीव रूप ने कहा *बोलने से पहले तोलना जरूरी है ! वाणी ही एकमात्र ऐसी वस्तु है जिसका सदुपयोग करने से हम विजयी,स्वस्थ व सुखी हो जाते हैं और दुरुपयोग करने पर पराजित, रोगी और दुखी हो जाते हैं ! उन्होंने कहा कि भगवान चाहता है कि हम सब विनम्र बनें, छोटी-छोटी बातों पर बुरा मान जाना और गलत व्यवहार करना हमारे नास्तिकपने की निशानी है । यदि कोई गाली देता हैयह हमारा अहित करता है तो समझो वह रोगी है बीमार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रेम रुपी औषधि से हम उसकी चिकित्सा कर सकते हैं और उसे एक सदाचारी इंसान बन सकते हैं । उन्होंने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए कहा *धार्मिक वही है जो लोगों की दुआ लेता है और बुरा करने वालों को भी दुआ देता है.. । कथा से पूर्व मास्टर साहब सिंह, ईशा आर्य , कौशिकी रानी ने भजन गाए । कथा में ओमवीर ,किशनपाल आर्य,विश्वजीत आर्य डॉ विनीत कुमार सिंह ,ज्योति रानी, गोपाल उपाध्याय,अनुज कठेरिया,सुखवीर सिंह , मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights