बदायूँ में झमाझम बारिश से शहर बना तालाब,दुकानों,मकानों में पानी भरा

WhatsApp-Image-2024-08-08-at-17.26.47
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर में आज दोपहर दो बार कुछ देर की झमाझम तेज बारिश से शहर काफी देर तक तालाब में तब्दील रहा। बारिश थमने के काफी देर बाद तक जलभराव बना रहा। इससे आवागमन भी बाधित रहा। इस बारिश से शहर के वाटर बर्क्स रोड पर तो घण्टो तक नरकलोक बना रहा। नाले नालियां चोक होने से वाटर बर्क्स रोड की सड़क पर कई फिट पानी भर गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बारिश का यह पानी दुकानों में भरने से दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ है। आज दोपहर दो बार भीषण बारिश हुई है। आकाश में जिस तरह से काले मेघा छाए हुए है,उसे देख कर तो लगता है रात तक कई बार ऐसी झमाझम बारिश फिर हो सकती है। इस सीजन में अब तक हुई बारिश से आज ज्यादा बारिश होना माना जा रहा है। बारिश होने से शहर के पनबाड़ी मोहल्ले में भी जलभराव हो गया।

पनबाड़ी बिजली घर मे जलभराव होने से आधे शहर में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई है। इसके अलावा शहर के छह सडका, टिकटगंज, मीराजी चौकी,हुसैनी गली,सुभाष चौक,लावेला चौक समेत शहर के निचले हिस्से औऱ बाजारों में जलभराव हो गया है। घरो औऱ दुकानों में बारिश का पानी भर गया है। नागरिकों का कहना है मानसून से पहले शहर में नालों की तलिझाड सफाई के नाम पर रस्मअदायगी की गई। इसी वजह से शहर में बारिश से बार बार भीषण जलभराव हो रहा है। इस बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और नालों की तलिझाड सफाई की पोल खोल कर रख दी है। इससे नागरिकों में बहुत आक्रोश है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights