हर घर तिरंगा लगाने में जुटे प्रत्येक कार्यकर्ता : राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2024-08-08-at-17.43.10
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला बैठक आयोजित की गई जिसमें जनप्रतिनिधि विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, सदस्य जिला पंचायत, जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा 14 अगस्त भारत विभाजन विभीषिका का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। तत्कालीन नीति निर्धारकों के अदूरदर्शी निर्णय का खामयाजा 10 लाख से अधिक भारतवंशी परिवारों को उठाना पड़ा। यह उसे सदी का सबसे भीषणतम नरसंहारों में से एक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य आने वाली पीढियों को सतर्क करना कि फिर कभी भविष्य में कोई षड्यंत्रकारी, कोई विभाजनकारी भारत का विभाजन न कर पाये। क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 11 अगस्त को बिसौली, 11 अगस्त को सहसवान, 12 अगस्त को बिल्सी, 12 अगस्त को दातागंज, 13 अगस्त बदायूँ शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 12, 13, 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 13, 14, 15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा द्वारा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है, इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर एक संगोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा। 15 अगस्त को भाजपा कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सभी जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक ब्लॉक, चेयरमैन, सदस्य जिला पंचायत और पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष सघन अभियान चलाकर घर-घर तिरंगा लगाने के कार्य में जुट जाएं। स्वतंत्रता दिवस और भारत की आजादी का उत्सव प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसको परिवारजनों के साथ मिलकर मनाएं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल, मनोज मसीह, शारदाकान्त शर्मा, अरुण प्रकाश, शैलेंद्र मोहन शर्मा उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights