बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव विरिया नारायणपुर निवासी केहर सिंह को उसके भाई लोचन सिंह और भतीजा रामदास ने चाकू और लोहे की रोड से हमला कर दिया केहर सिंह घायल हो गया घायल ने थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। केहर सिंह ने बताया उसने अपने हिस्से की 9 गज जमीन बेची थी उसमें से भाई लोचन सिंह 5 हजार रुपया मांग रह था मैंने मना कर दिया फिर लोचन सिंह जबरदस्ती 5 हजार रुपए छीन कर ले गया विरोध करने पर भाई लोचन सिंह और भतीजा रामदास ने चाकू और लोहे की रोड से हमला कर दिया केहर सिंह के हाथ में चाकू लगा और शरीर पर गुम चोट आई है केहर सिंह ने थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।