दवाईयां, आक्सीजन सेलेण्डर, बेड व वेंटिलेटर आदि का अभाव चल रहा है: कांग्रेस

56f290b7-cc26-4c87-af41-ddaaf04b55f5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ अध्यक्ष ओमकार सिंह एवम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद लगातार जरूरतमन्दों तक वेपोलाइजर पहुँचाने का कार्य कर रहे है इसी क्रम है आज दिनांक 13 मई 2021 को उझानी में केम्प लगाकर कांग्रेसजनों ने वेपोलाइजर वितरण किया इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री प्रमिला भदवार ने भी जिला कांग्रेस कमेटी के इस सहरानीय कदम को देखते उझानी कांग्रेस कमेटी को सहयोग किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि लोग इस बीमारी से ग्रसित हो रहे है तथा कितने लोग काल का ग्रास बन रहे है जिन परिवार के लोग असामयिक मृत्यु का शिकार हो रहे है उन परिवारों के बच्चों, महिलाओं , बुजुर्ग आदि असहनीय पीड़ायें झेल रहे है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कही दवाईयां, आक्सीजन सेलेण्डर, बेड व वेंटिलेटर आदि का अभाव चल रहा है । वैसे तो यह सब सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण बीमारी भयंकर रूप ले रही है ।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी का यह दायित्व बनता है कि हम जनपद के करोना से पीडित व्यक्तियों को अधिकतम सहयोग करें । जिससे उनकी जान बचायी जा सके ।

शीर्ष नेतृत्व ने भी सभी जनपदों को इस आशयन के लिए निर्देशित किया है तथा तहसील स्तर पर भी पार्टी के पदाधिकारी बैठेंगे । इसमें हम सब करोना नियमों का पालन करते हुए जिले के उच्चाधिकारियों, हास्पिटल के डाक्टरों, सीएमओ आदि सम्बन्धित से सम्पर्क कर करोना पीडितों को पूर्ण सहयोग देंगे नगर कांग्रेस उझानी अध्यक्ष अरुण परासर ने कहा जहां भी इलाज में ढीलायी या अनियमितता दिखायी देंगी उसे उच्चाधिकारियों के सामने उजागर कर दूर कराने का प्रयास करेंगे जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अरबाज़ रजी, अवधेश श्रीवास्तव, डॉक्टर खलील अहमद, आशु बब्बर, ठाकुर उदयभान सिंह, प्रशांत शर्मा, पप्पू भईया आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights