कांवड़ियों संग कदमताल कर रहा कुत्ता, अब तक 120 किलोमीटर पैदल कर चुका है यात्रा

Screenshot-2024-08-06-192349
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिजनाैर। श्वान बेहद वफादार जानवर होता है। वह अपने स्वामी का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहता। फिर चाहे राह कोई भी हो। भक्ति की राह पर कांधे पर कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्तों के साथ एक श्वान कदमताल करता नजर आया। यह श्वान हरिद्वार से शिवभक्तों के संग पैदल यात्रा कर रहा है, जिसे देख ऐसा लगा मानो भोले की भक्ति में श्वान भी रम गया हो। श्रावण मास में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को ओर जा रहे हैं। पीलीभीत निवासी 60 शिवभक्तो का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला। उनके साथ-साथ एक श्वान भी हरिद्वार से यात्रा कर रहा है। सोमवार को शिवभक्तों का जत्था भूतपुरी पहुंचा। महंत पुरुषोत्तम ने बताया कि वह 30 जुलाई को गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। 12 अगस्त को पीलीभीत पहुंचकर गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बताया कि दो अगस्त से ही श्वान उनके साथ 120 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुका है। अभी कावंड़ियों की यात्रा 150 किमी शेष है। श्वान भी उनके साथ ही चल रहा है। कावंड़िए इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं।जत्थे में गौरीशंकर, हरिओम राठौर, हरकेश राठौर, मनोज प्रजापति, पुरूषोत्तम, रामचंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights