लोकतंत्र सेनानी डॉ. जमील अहमद को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

WhatsApp-Image-2024-08-06-at-18.03.58
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ककराला। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक और प्रखर लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर जमील अहमद का 84 साल की उम्र में दिल्ली में इंतक़ाल हो गया। वह लंबे अर्से से बीमार थे और उनके इंतेक़ाल से पूरे समाज में ग़म की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को उनका शव उनके निवास नगर ककराला में लाया गया जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई और नमाज़ ए जनाज़ा के बाद उन्हें उनके पैतृक स्थान पर सुपुर्द ख़ाक कर दिया गया। इब्राहीम बाग में आयोजित नमाज़ ए जनाज़ा के दौरान, स्थानीय लोगों और अफ़सरों ने डॉ. अहमद को समाज के लिए उनकी ख़िदमात और जद्दोजहद के लिए ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनाज़े की नमाज़ के बाद, एसआई आर.के. धामी ने उनके प्रति एहतेराम का इज़हार किया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी, जिससे इस अहम दिन की गंभीरता और भी बढ़ गई। इस मौक़े पर नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल मनोज कुमार सिंह, SHO धनंजय सिंह और ककराला चौकी के स्टाफ भी मौजूद रहा । डॉ. जमील अहमद का देश के लिए जो प्रेम था वो अकल्पनीय था । जिसकी वजह ही है कि वो शासन द्वारा लोकतंत्र सेनानी सम्मान से सम्मानित किए गये । जितना उन्हें प्रेम अपने देश के लिए था उतना ही प्रेम वो अपने नगर वासियों से करते थे । वो कुशल चिकित्सक के साथ एक समर्पित समाजसेवी भी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेकों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान की और उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव ने उन्हें समाज में अत्यंत सम्मानित व्यक्तित्व बना दिया था। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों ने उन्हें नगर के हर व्यक्ति के दिल में एक विशेष स्थान दिलाया था। उनके निधन से नगर ने एक महान सच्चे समाजसेवी और लोगों ने अपने हर दिल अज़ीज़ शख़्सियत को खो दिया है। डॉ. अहमद का जीवन लोकतंत्र के प्रति निष्ठा और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके योगदान और सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी याद में आयोजित इस अंतिम संस्कार में उनके जीवन और कार्यों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। डॉक्टर अहमद के साथ गुज़ारे गए लम्हे और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेंगी। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए, समाज उनके योगदान को सदा याद रखेगा और उनके आदर्शों का अनुसरण करेगा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights