पूर्व मंत्री आबिद औऱ पालिका चेयरमैन फात्मा ने कार्यालय अधीक्षक रजनीश के सेवानिवृत्त दिवस पर 17 लाख का चेक दिया

WhatsApp-Image-2024-07-31-at-18.51.10-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पालिका सभाकक्ष में कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा के सेवानिवृत होने के फलस्वरूप विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिका अध्यक्ष के द्वारा सेवानिवृत कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा को अर्जित अवकाश के बदले नगदीकरण के रूप में अंकन 8,53,500/रुपए व भविष्य निधि अंकन 9,23,894/ रुपए इस प्रकार कुल अंकन 17,77,394/रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा को फूलमाला, मूवमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा को श्रीमद भागवत गीता भी भेंट की। इस अनूठी पहल की शुरुआत पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने चेयरमैन कार्यकाल में की थी, जिसमे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सेवानिवृत कर्मचारी के सेवानिवृत दिनाक पर ही समस्त देयों का भुगतान किया जाता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री आबिद रजा की पत्नी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने इस परंपरा को जारी रखते हुए आज सेवानिवृत हो रहे नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा के समस्त देयों का भुगतान एक मुश्त किया, साथ ही समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और यह भी आश्वासन दिया कि यह परंपरा भविष्य में इसी तरह जारी रहेगी। अंत में कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा ने पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में पालिका के सभासदगण अनवर खान, नावेद, अबरार, हारून गौस, फिरोज खान, वाहिद खान, गिरीश शुक्ला, सुरजीत, राजीव नारायण, आशीष, किशोर, उमा शंकर साहू, मुकेश साहू, अरविंद राठौर, अतुल रस्तोगी के साथ साथ पालिका के अधिकारी/कर्मचारीगण मोहम्मद तैय्यब मुख्य सफाई निरीक्षक, केशव गंगवार सफाई निरीक्षक, राजीव मलिक सफाई निरीक्षक, सतीश कुमार जलकल अभियंता, कृष्ण गोपाल चंद्रा अवर अभियंता निर्माण, लवी कुमार राजस्व निरीक्षक, राजेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक, नवेद इकबाल गनी लिपिक, सचिन सक्सेना लिपिक, सूर्यप्रकाश सक्सेना लिपिक, साहिर हुसैन लिपिक, महेश बाबू लिपिक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights