मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Rajasthan

आज 29वां रोजा है आज शाम ईद का चांद देखा जाएगा, उलेमाओं ने घर से ही अदा करने की अपील नमाज

May 12, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जयपुर। रमजान के पाक और मुकद्दस महीने का आज 29वां रोजा है. आज शाम ईद का चांद देखा जाएगा. शहर के चीफ काजी, शहर मुफ्ती और जामा मस्जिद के इमाम ने लोगों से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ईद मनाने की अपील की है. सऊदी अरब में 29वां चांद नजर नहीं आया है. वहां आज 30 वां रोजा रखा गया है और कल ईद का त्यौहार मनाया जाएगा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ऐसा माना जाता है कि सऊदी अरब के मुकाबले हमारे यहां चांद का महीना एक दिन पीछे चलता है. इसलिए अमूमन यहां सऊदी अरब के मुकाबले एक दिन बाद ईद मनाई जाती है. ऐसे में आज शाम चांद नजर आने की संभावनाएं कम बताई जा रही है. शुरू से ही ये रिवाज रहा है कि ईद का चांद 29वें रमजान को ही देखा जाता है. 29वें रमजान को ही शाम बैठक कर जयपुर हिलाल कमेटी ये ऐलान कर देती है कि ईद कल होगी या उसके अगले दिन.

आज शाम को जामा मस्जिद में केवल 5 लोगों को मौजूदगी में हिलाल कमेटी की बैठक होगी. इसमें शहर के चीफ काजी खालिद उस्मानी, शहर के मुफ्ती मोहम्मद जाकिर नोमानी, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैय्यद अमजद अली और मुफ्ती वाजिब अली मौजूद रहेंगे. बैठक में ऐसी गवाही का इंतजार किया जाएगी जिसमें चांद दिखने या न दिखने के बारे बताया जाएगा. उसके बाद जयपुर के एतराफ में आने वाली दिल्ली जामा मस्जिद, भोपाल जामा मस्जिद, लखनऊ, अहमदाबाद समेत बिहार और कोलकाता से भी जानकारी ली जाएगी. फिर मगरिब की नमाज के बाद हिलाल कमेटी ये ऐलान करेगी कि ईद कब मनाई जाएगी.
शहर मुफ्ती ने जारी की अपील, घरों में ईद की नमाज के लिए जारी किया खुत्बा

जयपुर के शहर मुफ्ती मोहम्मद जाकिर नोमानी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना की वजह से हम बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं. ऐसे में गाइडलाइन की पालना के लिए घरों से ही ईद को नमाज अदा करें. शहर मुफ्ती ने घरों से नमाज़ के लिए घर पढ़ा जा सकने वाला एक छोटा ईद की नमाज का खुत्बा भी जारी किया है ताकि लोग आसानी से घरों से ही ईद की नमाज पढ़ सके. ईद की नमाज के लिये खुत्बा जरूरी होता है.

नमाज घर से ही अदा करें

वहीं शहर के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने लोगों से अपील की है कि नमाज घरों से अदा करने और कोविड गाइडलाइन की पालना से हम अपनी और अपने परिजनों की संक्रमण से सुरक्षा कर सकेंगे. लिहाजा नमाज घर से ही अदा करें. अपने घर की छतों से चांद देखें और उसकी जानकारी हिलाल कमेटी को दें.

हिलाल कमेटी के कन्वीनर चीफ काजी राजस्थान खालिद उस्मानी ने बताया कि बुधवार 12 मई को चांद दिखाई देने पर गुरुवार 13 मई 2021 को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा. अन्यथा 14 को ईद मनाई जाएगी. उस्मानी ने कहा की सभी लोग अपने घरों में रहकर चांद देखने का अहतेमाम करें और चांद दिखाई देने पर हिलाल कमेटी को मोबाइल नंबर 7737801958, 9351679402, 9414539755, 9829055711 पर जानकारी दें.

वहीं जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैयद अमजद अली ने कहा है कि राजधानी और प्रदेशवासियों ने काफी सब्र से काम लिया है. इस साल भी कोरोना की वजह से हमने सभी जुमों में से कोई भी जुमे और अलविदा जुमे की नमाज भी सामूहिक रूप से अदा नहीं की. उसमें सभी ने सहयोग भी किया और सब्र भी दिखाया. ऐसा ही सब्र ईद की नमाज में भी दिखाएं. कुल बचत का ढाई फीसदी जकात देकर जरूरतमंदों मदद जरूर करें. साथ कि सदका-ए-फित्र इस साल कम से कम 45 रुपये मुकर्रर किया गया है. ईद की नमाज से पहले ये जरूर दें. सभी कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी निर्देशों का पालन करें. अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करें और मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights