ऑनलाइन क्लासेज को स्थगित रखने के निर्देश के बाद भी क्लासेस चला रहे प्राइवेट स्कूल, DIOS सख्त,होगा एक्शन

chhuria_online_classes_6427098_835x547-m
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 20 मई तक सभी स्कूलों को बंद रखने और ऑनलाइन क्लासेज को स्थगित रखने के निर्देश हैं. इसके बाद भी कई प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं और ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही हैं. आदेश के बावजूद कई प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन क्लासेस चला रहे हैं. 20 मई तक सभी स्कूलों को बंद रखने और ऑनलाइन क्लासेज को स्थगित रखने के निर्देश हैं. उन्होंने कहा कि निर्दोषों का पालन नहीं हुआ तो स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी. कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के अन्तर्गत कार्यवाही होगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला विद्यालय निरीक्षक का निर्देश, उल्लंघन पर होगा एक्शन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में सभी बोर्डों के स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों को निर्देश भेजा है. इसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग की ओर से 20 मई तक जनपद में ऑनलाइन पठन-पाठन भी स्थगित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन कुछ विद्यालयों द्वारा शासनादेश के निर्देर्शो के विपरीत ऑनलाइन पठन-पाठन कार्य कराया जा रहा है, जो खेदजनक है. इसलिए आपको निर्देशित किया जाता है कि शासनादेशों में प्रदत्त निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें. दिशा-निर्देशों के उल्लंघन, अवहेलना करने की स्थिति आपके विद्यालय के खिलाफ सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights