दातागंज के ब्लूमिंगड़ेल स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम से लगाए गए,विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

WhatsApp-Image-2024-07-27-at-18.38.00
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आह्वाहन पर इको क्लब के तत्त्वाधान में ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में प्लांट 4 मदर शीर्षक के तहत छात्र छात्राओं द्वारा उन्नत किस्म के अलग अलग पेड़ लगाये गये | एक पेड़ माँ के नाम से हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य के मार्गदर्शन में सबसे पहले अपने परिचयपत्र पर अपना तथा अपनी माता जी का नाम लिखकर अपने पेड़ो पर लगाया तत्पशचात विद्यालय के मैदान में विधि विधान से पेड़ो को लगाकर उसे पानी से सींचा और हमेशा के लिए देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने बोर्ड की इस सुंदर पहल की प्रशंसा करते हुए पेड़ो के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ है तो हम है यदि पेड़ नही होंगे तो हम भी नहीं होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पेड़ ऐसी प्राकृतिक सम्पदा है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक मानव जीवन का साथ देती है वैदिक संस्कृति में एक पेड़ को 10 पुत्रो के सामान बताया गया है लेकिन वर्तमान दौर में पेड़ो की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है। इस आधार पर एक पेड़ को यदि 100 पुत्रो के सामान बताया जाये तो भी कोई अतिशियोक्ति नही होगी। पेड़ कुदरत का अनमोल ख़जाना है इनका संरक्षण करना हम सब की ज़िम्मेदारी है। स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा स्वेता मेहंदीरत्ता ने विद्यार्थियों द्वारा लाये गये पेड़ो का अवलोकन करके उनका उत्साह बढाया और उन्हें पेड़ो की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी का बोध कराया | कार्यक्रम में विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता दुर्गेश झा सहित विद्यालय की सभी अध्यापिकाए और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights