बांस बरोलिया में संपन्न हुआ कोरोना मुक्ति यज्ञ बिल्सी। आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने आज मंगलवार को कोरोना मुक्ति यज्ञ के दसवें दिन डीपी यादव के साथ कोरोना मुक्ति यज्ञ यदु शुगर मिल बिसौली उसके बाद न्योली शुगर मिल नगरिया में देसी गाय के दो किलो घी तथा चार किलो उत्तम सामग्री से कोरोना मुक्ति यज्ञ किया गया। पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा यज्ञ से बढ़कर रोग के निदान का दूसरा कोई उपाय नहीं हो सकता, किंतु दुर्भाग्य है कि धीरे-धीरे हमारे देश से यह अग्नि चिकित्सा पैथी पूजा पाठ में बदलकर कम असरकारक हो गई है। आचार्य संजीव रूप का कोटि धन्यवाद। जिन्होंने इस विधा को विधिवत आगे बढ़ाया है। हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हवा में मौजूद वायरस और रोग के जीवाणु अग्नि में डाली गई गौ-घृत एवं औषधियों से युक्त सामग्री से नष्ट होंगे। पर्यावरण भी शुद्ध होगा। आचार्य ने कहा जहां यज्ञ होता है वहां दूर-दूर तक कोई रोगी नहीं होता, जहां यज्ञ होता है वहां पेड़-पौधे और फसल भी उत्तम होती है। समय पर वर्षा होती है। आज सोलहवां यज्ञ संपन्न हुआ। इधर बांस बरोलिया में आचार्य सप्पू नंद महाराज द्वारा कोरोना मुक्ति यज्ञ अभिषेक भाटी एवं उनकी पत्नी ऐश्वर्या भाटी द्वारा कराया गया। पंडित सप्पू नंद महाराज ने कहा यज्ञ भवन करने से आत्मिक बल मानसिक बल एवं शारीरिक बल की वृद्धि होती है। रोगाणु नष्ट होते हैं इसलिए यज्ञ करना जरूरी है। यह हमें लंबी आयु एवं निरोगी जीवन देता है। इस मौके पर मोनू भाटी, शिव गौड़, नरेश पाल, दीपक भाटी, मोहित आदि ने यज्ञ में आहुति दी।