इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

WhatsApp Image 2026-09-11 at 5.39.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद बदायूं की प्रबंध कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला क्षय रोग अधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल कश्यप को मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप को जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सत्यपाल को अध्यक्ष, आयुष कश्यप को उपाध्यक्ष, बीषेक कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार को सचिव चुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पांच-पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई।पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल कश्यप ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सक्रिय होकर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को नियमित उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, खाद्य सामग्री और कपड़े उपलब्ध कराने की भी अपील की, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को अधिक से अधिक राहत मिल सके। राजेश कश्यप ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना रहती है, इसलिए लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. मोहन झा ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां नियमित रूप से लेने तथा समय-समय पर एंटीनेटल चेकअप कराने की सलाह दी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने क्षय रोग के लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों से टीबी मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की अपील करते हुए कहा कि टीबी रोगी के साथ बैठने या साथ भोजन करने से दूसरे व्यक्ति को टीबी नहीं फैलता है।कार्यक्रम का संचालन बृजेश राठौर, एसटीएस ने किया। इस अवसर पर डॉ. मेघ सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर रेडक्रॉस सोसाइटी, रफत खान कोर कमांडर, मुन्नी लाल एम्बुलेंस ऑफिसर सेंट जॉन दिल्ली, जयप्रकाश शुक्ला उत्तर प्रदेश प्रभारी एम्बुलेंस लखनऊ, जयपाल सिंह, गुलशन साहू, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, कौशल कुमार, प्रदीप कुमार, अर्जुन सिंह, पीयूष, सुंदरलाल, डॉ. हसन, कुलदीप, डॉ. दयाराम शर्मा, सुदेश सक्सेना डीपीटीसी, संदीप राजपूत, प्रेमचंद, राजीव, सोमेन्द्र, रामबाबू, धर्मेंद्र एवं नरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights