बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में 20 जुलाई को होगी सुनवाई

Screenshot-2024-07-16-183828
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद के मामले में अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता की ओर से यह कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी कि वह किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। फिलहाल कोर्ट ने 20 जुलाई को मामले में सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत इस मामले से जुड़ा वाद दायर किया गया है। मुकेश के अलावा कई संभ्रांत लोग इस वाद में वादी बने हैं। वाद में दावा किया गया है कि प्राचीन काल में जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी की अदालत में केस की सुनवाई चल रही है। सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य अपनी बहस पूरी कर चुके हैं। जबकि अब मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की तरफ से बहस शुरू हो चुकी है। मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता अनवर आलम और असरार फिलहाल बहस कर रहे हैं। जबकि वादी पक्ष बाद में बहस करेगा। बहस इस मुद्दे पर है कि यह वाद सुनवाई योग्य है या नहीं। मंगलवार को इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस की जाना थी लेकिन उनके अधिवक्ता की अर्जी कोर्ट में पेश की गई। हिंदू महासभा के अधिवक्ता विवेक रैंदड़ ने बताया कि अब इस मामले में 20 जुलाई को सुनवाई की तारीख लगाई गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights