अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र का भव्य स्वागत, माला और शाल से सम्मानित

WhatsApp-Image-2024-07-09-at-20.02.02-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मंडलीय महामंत्री पण्डित नत्थू लाल शर्मा के ग्राम मोहम्मदपुर मई स्थित आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र के आगमन पर माला पहनाकर एवम शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवम ब्राह्मण बंधुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण बंधुओं ने मेरा स्वागत सम्मान किया इसके लिए धन्यवाद। इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा फेजगंज बेहटा के थाना प्रभारी का वायरल वीडियो मुझे दिखाया गया जिस पर मैं कहना चाहता हूं कि लोकतंत्र में हमें बोलने की पूर्णतया आजादी है यह अधिकार हमें संविधान ने दिया है लेकिन जातिगत टिप्पणी करना दुर्भाग्य पूर्ण एवम निंदनीय है। पुलिस अधिकारी होने के नाते फैजगंज थाना प्रभारी का दायित्व और ज्यादा बनता है कि वह ब्राह्मण जाति को टारगेट न बनाएं। मेरे ब्राह्मण समाज के साथियों ने एस डी एम बिसौली एवम पुलिस अधीक्षक बदायूं को विगत दिनों में ज्ञापन दिया लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोइ कार्यवाही अभी तक नही की गई है जिससे समाज में आक्रोश है शासन प्रशासन कार्यवाही के बजाय चुप्पी साधे हुए है यह समाज के साथ अन्याय है। अगर शासन प्रशासन द्वारा जल्द कार्यवाही नहीं की जाती है तब बदायूं मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। स्वागत कार्यक्रम की सभा की अध्यक्षता करते हुए पंडित पूर्णानंद शर्मा (पूर्व प्रवक्ता),संचालक ब्राह्मण महासभा के मंडलीय महामंत्री (बरेली मण्डल) पंडित नत्थू लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी इं प्रमोद कुमार शर्मा,ओमप्रकाश मिश्र (पूर्व प्रधानाध्यापक ), सुरेश मिश्रा, मोहित मिश्रा, बृजेश कुमार शर्मा, रामगोपाल शर्मा, रामकुमार मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, वीरेंद्र पाराशरी, निवास मिश्रा, प्रेम निवास मिश्रा, सुनील मिश्रा, सौरभ शर्मा, दिनेश शर्मा, अवधेश शर्मा, प्रशांत मिश्रा, दीपू कट्या, ने विचार व्यक्त किए। समोद मिश्रा, ओमेंद्र मिश्रा, पुलकित शर्मा, सोनू कट्या, मति नंदो शर्मा, आशा मिश्रा, पूजा शर्मा,हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights