Uttar Pradesh

पुलिस ने चलाया बैंक-पैट्रोल पंप पर चेकिंग अभियान

बिल्सी । एसएसपी डा.ओपी सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने नगर की बैंक और पैट्रोल पंपों पर जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सबसे पहले नगर के डिग्री कॉलेज रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जाकर चेकिंग की। इसके बाद नगर की पीएनबी, भारतीय स्टेट बैंक समेत सभी बैंकों में मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और बैंक के बाहर खड़ी बाइकों के हैंडल लॉक एवं डिग्गी बैंग को चेक किया। इसके साथ नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंपो का निरीक्षण किया। यहां खराब मिले सीसीटीवी कैमरों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराए जाने के निर्देश पंप संचालकों को दिए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कोतवाल ने बताया कि बैंक और पंपों की आएं दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो नियमित चलता रहेगा। इस अभियान में एसएसआई डीपी सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मुस्तफा सैफ़ी आदि मौजूद रहे। https://youtu.be/E1aUoaDu690

शिक्षा की विकास की मुख्य धुरी हैःहरीश शाक्य

खैरी स्कूल में स्कूल चलो अभियान को शुरु किया बिल्सीआज सोमवार को शासन के निर्देश पर अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव खैरी स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने सरकार की विभिन्न योजनाओं डीबीटी विद्यालय विकास एवं उनके सौंदर्यीकरण के लिए सरकार के प्रयासों की बात कही। साथ ही सभी अभिभावकों को नवीन सत्र में अपने 6-14 वर्ष वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि शिक्षा की विकास की मुख्य धुरी है। इसके बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। खण्ड शिक्षाधिकारी अशोक पाठक ने विधायक का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया। खंड शिक्षाधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि जिनके बच्चे विद्यालय में पहले से पढ़ रहे हैं वह उनके साथ अपने छोटे बच्चो को विद्यालय भेजना शुरू कर दें ताकि जो 6 वर्ष के हो गए है। उनका प्रवेश हो सके। जो 5 वर्ष से कम है वह आंगनबाड़ी अथवा पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किए जा सके। विद्यालय में आज मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश स्तर पर स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। जो सभी अभिभावकों, ग्रामवासियों के मध्य आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक ने बच्चों, शिक्षकों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान हैदर अली खां, अरशद खां, साविर खां, अजीत रस्तोगी, अनुज सक्सेना, सतेंद्र कुमार, वेदपाल, मनोज कुमार, नीतू, सुधा रानी, कुसुम, खुशबू सक्सेना, केशर पाल, राधेश्याम, प्रियंका माहेश्वरी, एआरपी किरन सिंह, बीना सिंह आदि मौजूद रहे।  https://youtu.be/E1aUoaDu690

गिन्दोदेवी कालेज में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय म़ें शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गया।विजयी...

गणित परिषद की प्रतियोगिता में सान्या बनी प्रथम विजेता

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में गणित विभाग के द्वारा स्टूडेंट सेमिनार आयोजित कर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की...

छात्रों के शत-प्रतिशत नामांकन एवं विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति से ही बेसिक शिक्षा का होगा कायाकल्प : महेश चंद्र गुप्ता

छात्रों को पढ़ने के लिए दे बेहतर माहौल तभी छात्रो के सपने होंगे साकार- दीपा रंजन बदायूं। आज प्रदेश में...

रीडर, अहलमद व चपरासी हेतु कर सकते है आवेदन

बदायूं। चन्द्र भानु सिंह, अध्यक्ष, चयन समिति/प्रथम अपर जिला जज, बदायूँ ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय, बदायूं में विशेष...

नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, एसडीएम निलंबित, गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी

प्रतापगढ़ । नायब नाजिर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी ने एसडीएम को निलंबित करने का आदेश...

स्कूल चलो अभियान का देखा सजीव प्रसारण

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद श्रावस्ती से ’स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत कर दी है। इस दौरान...

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नैथुआ गांव की समस्याओं पर कोई नहीं देता ध्यान बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ के लोग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। जिन्होने आज रविवार को आक्रोशित होकर सड़क पर आकर सहसवान के विकास खंड के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं लगातार गांव की गलियों में सफाई न होने के कारण जलभराव होने से संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा हो गया। बावजूद इसके लिए विकास खंड के अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। गांव निवासी मोहित कुमार ने कहा कि मुख्य सड़क के किनारे अभी तक ग्राम प्रधान द्वारा नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके कारण अक्सर घरों का पानी सड़क पर बहता रहता है। अब तक मुख्य सड़क पर कब्रिस्तान और स्कूल के निकट जलभराव की समस्या स्थाई बन गई है। सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होने बताया कि जलभराव की समस्या के कारण गांव के लोगों को इधर से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो गांव के लोग और स्कूल के बच्चे इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। आए दिन अनियंत्रित होकर बाइक व साइकिल सवार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उक्त समस्या को लेकर कई बार सहसवान विकास खंड के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी  https://youtu.be/U9_2YsUgJM4

बिल्सी में पुराना पीपल का पेड़ गिरा,दो बैल मरे

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में आज रविवार की दोपहर एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक से भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे बंधे दो बैलों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के निवासी बाल किशन आज भी अपनी खेती बैलों के माध्यम से करता है। वह धूप अधिक होने पर इन बैलों को घर के बाहर पुराने पीपल के पेड़ की छांव में बांध देता था। आज रविवार भी उसने इनको यहां बांध दिया था। दोपहर को पुराना पीपल का पेड़ अचानक से भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे बंधे उसके दोनों बैल पीपल के बड़े-बड़े गोटों के नीचे दब गए। जब तक मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर दबे हुए बैलों को बाहर निकाल पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताते है कि वो तो गनीमत रही कि इस दौरान पेड़ के नीचे मोहल्ले के बच्चे नहीं खेल रहे थे। नहीं तो यहां पर बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि अक्सर पेड़ के नीचे मोहल्ले के बच्चे खेलते रहते है। पेड़ गिरने की जानकारी पर पालिका के लिपिक राजीव कुमार सागर ने घटना की जानकारी जुटाई है। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बैल स्वामी को जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।  https://youtu.be/U9_2YsUgJM4

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights