मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बदायूं में वैश्य महिला कुटुंब के भव्य तीज महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब के तत्वावधान में एक बैंकट हॉल में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पंच दीपकों के माध्यम से मां पार्वती एवं भगवान शिव की सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरिष्ठ समाजसेविका विमलेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर की धर्मपत्नी, क्षेत्राधिकारी नगर की धर्मपत्नी अंकिता एवं प्रीति, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह, उप निरीक्षक महिला थाना सिविल लाइंस सरिता चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सावन की उमंग और तीज की परंपरा से सजे आयोजन में महिलाओं ने नृत्य, संगीत, हास्य कव्वाली और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलकियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। संस्था की संस्थापिका एवं लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि तीज महोत्सव संस्था द्वारा कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष कार्यक्रम की भव्यता और आकर्षण बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं।संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि वैश्य महिला कुटुंब का यह आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने का मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम की विशेषता विविधता में एकता रही। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता, शिल्पी बंसल, राधा वैश्य और पूजा शलभ की टीम की सराहना की।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें मुस्कान ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैपिड फायर राउंड ने भी खूब मनोरंजन किया। मोहिनी वोहरा रस्तोगी ने भजन प्रस्तुत किया। अंजलि अग्रवाल, नेहा वैश्य, जिला महामंत्री एकता गुप्ता, नेहा उमंग गुप्ता एवं श्रुति वैश्य की एकल नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। महामंत्री पूनम रस्तोगी एवं नेहा वैश्य के हास्य अभिनय ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मीडिया प्रभारी डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, संगीता माहेश्वरी एवं नीरज माहेश्वरी की कव्वाली ने पुरानी यादें ताजा कर दीं।सोनिया के वॉयस ओवर एक्ट, पूनम रस्तोगी एवं आभा की युगल नृत्य प्रस्तुति तथा पूजा, शिल्पी एवं दीप्ति की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘अनेकता में एकता’ विषय पर आधारित रैंप वॉक प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को रैंप पर जीवंत किया। नेहा गुप्ता एवं सोनिया ने उत्तर प्रदेश, आभा गुप्ता एवं पूनम रस्तोगी ने बंगाल, नेहा उमंग गुप्ता ने राजस्थान, मुस्कान गुप्ता ने महाराष्ट्र, एकता अग्रवाल एवं नेहा रस्तोगी ने गुजरात, निकिता अग्रवाल ने पंजाब तथा पारुल रस्तोगी ने दक्षिण भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। उत्तर प्रदेश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनम गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर एवं डॉ. सरला चक्रवर्ती शामिल रहीं। आयोजन को सफल बनाने में गीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, शगुन गुप्ता, मणि गुप्ता एवं सोनी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।अंत में डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता ने किया। महामंत्री एकता गुप्ता एवं पूनम रस्तोगी ने कहा कि तीज महोत्सव ने सावन की खुशियों, महिलाओं की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों को एक मंच पर उतारकर सभी को उत्सव के रंग में रंग दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights