बरेली । बरेली कैंट स्टेशन के पास चलती ट्रेन से युवक सुमित यादव पुत्र अवनीश यादव गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे आरपीएफ पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल सुमित यादव ने बताया जिला बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव सिसईया खुर्द का रहने बाला है सुमित ने बताया कि बुधवार को पति पूनम यादव को उसके मायके दिल्ली पहुंचाने गया था रात को दिल्ली से घर वापस ट्रेन से आ रहा था ट्रेन में सो गया और लखनऊ पहुंच गया लखनऊ से बापस घर जाने के लिए दूसरी ट्रेन से बरेली आ रहा था सुमित यादव ट्रेन के गेट पर बैठा था उसने बताया उसको नींद आ गई और कैंट स्टेशन के पास गिर गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल आरपीएफ पुलिस पहुंची हेड कांस्टेबल भुवन सिंह ने सुमित यादव को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।