मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बारावफात जुलूस मार्ग का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में बारावफात जुलूस मार्ग का रूट मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी सिटी ने जगतपुर तिराहा से कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक करीब 4.5 किलोमीटर जुलूस मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी/सीओ सिटी तृतीय शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। साथ ही जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। आयोजकों को निर्धारित जुलूस मार्ग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights