बदायू। प्रधानमंत्री ने प्रातः 11 बजे से तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में ‘‘परीक्षा पे चर्चा‘‘ लाइव कार्यक्रम के अन्र्तगत छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने के सटीक उपाए बताए। जिसमें जीलाॅट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षक/शिक्षिकाओं ने शत प्रतिशत भाग लेकर उनके विचारोें को सुना तथा आगामी परीक्षा में सौ फीसदी अंक प्राप्त करने के लिए परीक्षा के तनाव से मुक्त होने वाले अवयवों को ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम कुमार दिवाकर तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहें। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने अतिथियों का स्वागत कर उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।