sharad kumar

अज्ञात वाहन से टकराई युवक की बाइक,मौके हुई मौत

उझानी मार्ग पर रायपुर बुजुर्ग के पास हुआ हादसाबिल्सी। बीती सोमवार की रात उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट एक बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी हाशिम अल्वी (25) पुत्र इल्यास अली उर्फ टप्पू बीती सोमवार की रात अपनी बाइक से किसी शादी समारोह में उझानी को जा रहा था। तभी नगर के निकलते हीउझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे हाशिम अल्वी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसने थोड़ी देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उसके बाद पीएम के लिए भेज दिया। बताते है कि हाशिम अल्वी सिर पर हेलमेट नहीं लगाए हुए था। यदि वह उसके सिर पर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। हाशिम की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। बताते है कि उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी।

वाणिज्य विभाग में बजट पर हुई चर्चा

बदायूं।एस0एस0 कॉलेज के वाणिज्य विभाग में ‘‘बजट पर चर्चा ‘‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती...

अपराधियों में खौफ और आम नागरिक ख़ुश:महेश गुप्ता

नगर विकास राज्यमंत्री ने डोर टू डोर जनसम्पर्क किया बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री एव भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने...

संकल्पपत्र बहुत बड़ी कृषि व्यवस्था का रोडमैपःमोदी

उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहाः योगीमोदी की वर्चुअल रैली जन चौपाल का जिले में 30 स्थानों...

दिनभर किया जनसंपर्क, शाम को देखी वर्चुअल रैली

विधायक के पक्ष में पूर्व मंत्री ने गांवों में घर-घर जाकर मांगे वोट बदायूं।विधानसभा शेखूपुर से भारतीय जनता पार्टी के...

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश सरकार भारत सिंह कुशवाह, डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद आज बदायूं में : आशीष शाक्य

बदायूं। जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया मध्य प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह आज बदायूं...

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 10 फरवरी को बदायूं में : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह बदायूं जिले में...

स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूं। मंगलवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इण्टर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0...

मतदान जागरुकता महोत्सव का आयोजन

बदायूं। मंगलवार को बदायूँ क्लब बदायूँ पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह, मुख्य...

कारखानों में 14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बदायूँ : 08 फरवरी। सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि शासनादेश के द्वारा...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights