मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिलाओं की हत्या करने वाला कातिल जल्द होगा पुलिस के शिकंजे में: एसपी

July 8, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। में पिछले 6 माह से शांत पड़ा सीरियल किलर फिर जाग उठा है। साल भर में 10 महिलाओं की हत्या एक ही पैटर्न पर की गई है। वहीं एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीक का कहना है कि बहुत जल्द ही महिलाओं की हत्या करने वाला कातिल पुलिस के शिकंजे में होगा। पिछले 6 महीने से शांत पड़े सीरियल किलर ने फिर 2 जुलाई को एक महिला की हत्या कर दी। इस तरीके से 1 साल में लगभग 10 महिलाओं की एक ही पैटर्न पर हत्या की गई है।
सीरियल किलर द्वारा 1 साल में 10 महिलाओं की हत्या किए जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीक का कहना है कि हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा । फिलहाल सीरियल किलर पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है। बीती 2 जुलाई की घटना थाना शाही क्षेत्र की है जहां पर सीरियल किलर ने उसी अंदाज में महिला की हत्या की है। वहीं इस मामले में एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीक का कहना है कि 2 जुलाई को एक महिला की थाना शाही क्षेत्र में हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में हुई महिलाओं की हत्या को लेकर कुछ घटनाओं का खुलासा हो चुका है हम इस पैटर्न पर काम कर रहे हैं की जो फिलहाल जिस महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है वह पिछली हत्याओं से कनेक्ट है या नहीं। फिलहाल क्षेत्र में महिलाओं को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पुलिस टीम सादा वर्दी में भी इलाके में तैनात की गई है। रूटीन बैरियर चेकिंग भी जारी है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि महिलाओं की हत्या करने वाला कातिल जल्द ही पुलिस के शिकंजे में आए । इस पर पुलिस का निरंतर प्रयास जारी है। फिलहाल पिछले 1 साल से महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। 1 साल में 10 महिलाओं की हत्या होने के बाद पुलिस के अथक प्रयास के उपरांत भी महिलाओं की हत्या करने वाले कातिल का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights