मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आत्मदाह की धमकी देकर लिखवाया था फर्जी मुकदमा , एसएसपी से शिकायत

July 7, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एयर फोर्स गेट के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है और कहां है कि उसके मोहल्ले की रहने वाली महिला ने उसके और उसके नाबालिक बच्चों के ऊपर फर्जी मुकदमा लिखवा दिया है जबकि उसने मुकदमा लिखने से पहले ही इस बाबत प्रार्थनापत्र दिया था और फर्जी मुकदमा लिखाने का अंदेशा जताया था। एसएसपी ऑफिस पहुंचे राजन पुत्र हरबंस लाल निवासी गायत्री नगर एयर फोर्स गेट बरेली ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि मोहल्ले की ही रहने वाली महिला ने आत्मदाह की धमकी देकर उसके उसके और उसके छोटे-छोटे बच्चों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। मुकदमे में सहआरोपी बनाए गए बलराज शर्मा के मकान और प्लॉट पर वो महिला कब्जा किए बैठी है। राजन का कहना है कि उसने उस प्लाट का इकरारनामा बलराज शर्मा से कराया था जिसमें उस महिला की भी राजामंदी थी परंतु अब उसकी नियत खराब हो गई है और उसने उसके ,बलराज शर्मा और उसके भाई तथा उसके छोटे-छोटे बच्चों के खिलाफ मकान व प्लॉट हड़पने की नियत से थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। इसी मामले में महिला की ओर से थाना इज्जतनगर में दिनांक 4 जुलाई 2024 को राजन वाल्मीकि तथा उसके भाई दीपक ,भाभी रचना, उसकी पत्नी बेबी,पुत्री पलक,भतीजी गुल्लू व कल्लो,बलराज शर्मा तथा 15 -20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147 ,452,323, 307, 506,354ख के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मुकदमे की तहरीर में महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह अपने घर पर थी तब उसकी दीवार कूदकर राजन वाल्मीकि , उसका भाई दीपक ,उसकी पत्नी बेबी, उसकी भाभी रचना, उसकी भतीजी गुल्लू व कल्लो ,बलराज शर्मा तथा 15- 20 अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और उसको तथा उसके बच्चों को मारापीटा और कहा कि इस घर को छोड़कर चली जा। महिला ने अपनी तहरीर में यह भी बताया है कि राजन वाल्मीकि ने उसके कपड़ों को फाड़ दिया उसे अर्धनग्न कर दिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला का कहना है कि राजन वाल्मीकि दबंग किस्म का व्यक्ति है और वह अपने गुंडो के जरिए लोगों के प्लाट पर कब्जा कर लेता है उसके प्लांट और उसके मकान पर भी कब्जा करना चाहता था। वहीं इस मामले में राजन ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि महिला का आरोप बिल्कुल ही गलत है , उसने ऐसी कोई भी घटना कारित नहीं की है ।उसको जबरन फसाया गया है। महिला बलराज शर्मा के मकान पर कब्जा किए हुए बैठी हुई है वह कब्जा छोड़ना नहीं चाहती उसका मकान हड़प लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights