बरेली । नामकरण में सामिल होने गए मामा के घर भांजा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे भांजा गंभीर रूप से झुलस गया परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अखा निवासी डालचंद अपने साले सर्वेश के घर शनिवार को नामकरण में शामिल होने के लिए परिवार के साथ थाना आंवला क्षेत्र के गांव आसपुर गए थे शाम को सर्वेश के घर पर नामकरण का प्रोग्राम चल रहा था डालचंद का बेटा राम कश्यप 8 वर्षीय छत पर खेल रहा था छत के बराबर से हाई टेंशन लाइन जा रही है राम कश्यप हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया । परिवार बालो ने राम कश्यप को आंवला में निजी अस्पताल में भर्ती कराया , ज्यादा झुलस जाने के कारण रविवार को परिवार बालो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।राम कश्यप का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।