मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

डायट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डायट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, शारदेंदु पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ डायट परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।केंद्रीय राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नवजात बच्चों को अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त देश की आजादी का उत्सव मनाने के साथ उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें अपने गौरवशाली अतीत को सदैव याद रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी अनेक वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि उनके बलिदानों को सदैव स्मरण रखे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि देश को स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अनेक कठिनाइयों और बलिदानों का सामना करना पड़ा। आज देश और प्रदेश निरंतर विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद देश को कमजोर करता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तभी भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।अंत में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सांईआश्रित शाखमुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights