मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

शहीद भगत सिंह के भतीजे करनजीत सिंह रविवार को करेंगे बुजुर्गों के अपना घर का शिलान्यास

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बेसहारा बुजुर्गों को सहारा और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में पूर्व एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव की ओर से वजीरगंज मार्ग स्थित वनकोटा में ‘अपना घर’ का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी जनसेवा कार्य का रविवार को शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सगे छोटे भाई कुलतार सिंह के पुत्र करनजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे वनकोटा स्थित प्रस्तावित ‘अपना घर’ परिसर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।‘अपना घर’ का उद्देश्य ऐसे बुजुर्ग महिला-पुरुषों को आश्रय उपलब्ध कराना है, जिनका कोई सहारा नहीं है या जिन्हें जीवन के इस पड़ाव पर परिवार का साथ नहीं मिल पा रहा है। संस्था की ओर से इसे मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा कि बेसहारा बुजुर्गों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है। ‘अपना घर’ के माध्यम से जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे इससे पूर्व भी जिला पंचायत में आ चुके है। वह वर्ष 2023 में आये थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights