मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं क्लब में उल्लास के गर्व के साथ मनाया गया 80वाॅं स्वतन्त्रता दिवस, प्रतिभाओं के सम्मान के साथ हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम,

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। बदायूं क्लब द्वारा इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर जश्न-ए-आज़ादी का आयोजन बहुत हर्ष, उल्लास एवं एवं गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह और क्लब के उपाध्यक्ष डॉ सुवेन्द्र महेश्वरी ने सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया गया। सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा राष्ट्रगान के किया । इस अवसर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये शशि मिश्रा जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं ने देश भक्ति को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं विराज अशेष, ओमाश ढींगरा, अर्जुन, सिद्धि, सहनवी, सिया,रीति गुप्ता, एवंअविद्या अरोरा, माशा द्वारा प्रस्तुति दीं। इस अवसर नगर मैजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने सभी सदस्यों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि देश की उन्नति एवं विकास के लिए भावी पीढ़ी के उत्थान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सम्मिलित प्रयास कर अपने अपने क्षेत्र में योगदान देना होगा एवं कर्तव्यो को पालन को सर्वापरि रखना होगा तभी हमारा देश पुनः विश्व गुरु की पहचान हासिल कर पायेगा, आयकर अधिकारी श्री अरुण जैसवाल सदस्यों से अपने आसपास के वातावरण में उपेक्षित एवं शोषित लोगों के सहयोग के आह्वाहन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने काव्यमय पंक्तियां पढ़ते हुये कहा, न और कोई कामना, यही है सिर्फ याचना, पवित्र मातृभूमि की महानता बनी रहे, स्वतंत्रता बनी रहे। इस अवसर पर प्रतियोगियों को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया। आयोजन में क्लब के पदाधिकारी दीपक सक्सेना, अनूप रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी , संजय रस्तोगी, सहित क्लब के सदस्य डाॅ. चक्रेश जैन, अजय पाल गुप्ता, डाॅ. रामबहादुर व्यथित, अशीर फरशोरी, संजीव गुप्ता , उमेश गौर, परविन्दर सिंह दुआ, वीरेन्द्र धींगड़ा, जवाहर रस्तोगी, अमित सक्सेना, आशीष सिंघल, नितिन गुप्ता, रुपिंदर लांबा नरेशचन्द्र शंखधार, आदि उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष डाॅ. अक्षत अशेष ने व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights