मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

”ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वॉ स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया“ रंगारंग कार्यक्रम हुए

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वॉ स्वतन्त्रता दिवस अत्यंत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस सुअवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल प्रबंधन के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं माँ सरस्वती व देश के महान बलिदानियों की प्रतिमा के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत देशभक्ति गीत, नृत्य, काव्यपाठ, एकांकी एवं भाषण आदि शामिल रहे। जहाँ एक ओर बच्चों ने अपने अभिनय एवं सुमधुर आवाज से सभी को भाव-विभोर कर दिया वहीं दूसरी ओर बच्चों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष व अनेक महापुरूषों के बलिदान की गाथा को अपने विचाराभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मौके पर एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा ड्रिल, परेड आदि का भी मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति किसी न किसी रूप में समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों के विषय में भी अवगत कराया, उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी देश का एक जिम्मेदार नागरिक है, उनमें अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस न केवल उत्सव मनाने का दिन है बल्कि उन महान देशभक्तों को स्मरण व नमन करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को शिक्षा, संस्कार एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाएगें।इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता ने समस्त उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी एवं अपने सम्बोधन में राष्ट्रहितों के प्रति जागरूकता एवं कर्तव्यों के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, प्रदीप बत्तरा, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा, रश्मि रावत, सबा फैयाज, एन0सी0सी0 लेफ्टिेनंट अपर्णा यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights