उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद,अब ग्राम प्रधानों का 12 मई से शपथग्रहण की तैयारी

Panchayat-Election
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद अब सबकी निगाहें इसपर टिकी हुई हैं कि गांव की सरकार शपथ कब लेगी? बता दें इसके लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. बकायदा प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसके मुताबिक 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाए जाने का प्रस्ताव है. शासन ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और इसके साथ ही पहली बैठक कराने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. इसके मुताबिक 12 से 14 मई तक शपथ ग्रहण कराने की योजना है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

15 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ ग्राम सभा की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव है. इसी दिन से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के कार्यकाल की शुरुआत मानी जाएगी. प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जल्दी ही ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा.

पंचायत चुनाव में परिणाम आने के बाद भी तमाम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं. नियम यह है कि सदस्य का दो तिहाई होना अनिवार्य है. अगर सदस्य दो तिहाई नहीं होगा तो प्रधान शपथ नहीं ले सकेगा. लगभग हर चुनाव के बाद स्थिति यही रहती है. ऐसे में विकास कार्य न रुके इसलिए शपथ ग्रहण कराया जाता है, शेष पदों पर चुनाव फिर कराया जाता है. ताकि समस्या न हो. इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भी चुनाव कराने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights